Trending
बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज : पहलवान अमन की फाइनल में एंट्री
भारतीय पहलवान अमन सेहरावत (57 किग्रा) गुरुवार को बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज के फाइनल में आ गए। अमन ने सेमीफाइनल में रूस-बेलारूस के पहलवान आर्यन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-1 से हराया।

स्वर्ण पदक के लिए अमन का सामना विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता जापान के रेई हिगुची से होगा। अमन पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाने वाले इकलौते भारतीय पुरुष पहलवान हैं। इस सीरीज से उन्हें अपनी रैंकिंग सुधारने में मदद मिलेगी। इससे अमन को ओलंपिक में बेहतर ड्रॉ मिलेगा।