Trending

फ्रेंच ओपन : जैसमीन पाओलिनी खिताबी होड़ में, अब इगा स्वियातेक से होगी टक्कर

इटली की जैसमीन पाओलिनी ने मिर्रा आंद्रीवा को 6-3, 6-1 से हराकर फ्रेंच ओपन फाइनल में जगह बनाई, जो उनके कैरियर का पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल होगा।

साभार : गूगल

इससे पहले किसी भी ग्रैंडस्लैम में चौथे दौर से आगे नहीं जा सकी पाओलिनी ने कहा ,‘‘ ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह असंभव जैसा था, अब सच हो गया है। अब उनका सामना शनिवार को दो बार की गत विजेता इगा स्वियातेक से होगा।

इटली के यानिक सिनेर अगर कार्लोस अल्काराज को हरा देते हैं तो वह भी पुरूष एकल फाइनल में पहुंच जायेंगे। आस्ट्रेलियाई ओपन विजेता सिनेर चाहें जीते या हारें, सोमवार को रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच जायेंगे।

वहीं स्वियातेक ने कोको गाफ को 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रोलां गैरो पर उनका जीत का सिलसिला 20 मैचों का हो गया।