Trending

मोहम्मद आमिर पर फिर मंडराया मैच फिक्सिंग का खतरा

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप का बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हराया। मेजबान टीम ने बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले में मात दी। अमेरिका जैसी 18वीं रैंक टीम से हारने के बाद पाकिस्तान की हर तरफ आलोचना हो रही है।

साभार : गूगल

साथ ही पाक खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर सवाल खड़ा हो रहा है। बता दें कि अमेरिका के खिलाफ सभी पाक खिलाड़ियों का प्रदर्शन फ्लॉप रहा। मोहम्मद आमिर का प्रदर्शन काफी खराब रहा। कुछ गलतियों की वजह से उनके ऊपर एक बार फिर मैच फिक्सिंग जैसा गंभीर आरोप लग रहा है.

अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान को 159 रनों पर ही ढेर कर दिया। जवाब में मेजबान टीम ने 159 रनों का बचाव करते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।

मैच का नतीजा तय करने के लिए सुपर ओवर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने सुपर ओवर में 19 रन बनाए। अमेरिका ने ये रन रिटायरमेंट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे मोहम्मद आमिर के खिलाफ बनाए।

पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सुपर ओवर में 6 की जगह 9 गेंदें फेंकी। यानी उन्होंने तीन अतिरिक्त गेंदें फेंकी, जो वाइड रहीं। आमिर ने 9 गेंदों में क्रमश: 4, 2, 1, 1+WD, 1, 1+WD, 1, 2+WD और 1+W 18 रन बनाए।

जवाब में पाकिस्तान ये स्कोर नहीं बना पाई. वे 12 रन ही बना पाए। आमिर ने जो तीन अतिरिक्त गेंदें फेंकी, उनकी वजह से अब उन पर मैच फिक्सिंग का आरोप लग रहा है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

बता दें कि आमिर का नाम 2010 में मैच फिक्सिंग में आया था। फिक्सिंग के आरोप में मोहम्मद आमिर को जेल जाना पड़ा था। फिक्सिंग में फंसने के बाद मोहम्मद आमिर पर पांच साल का बैन लगा था।

आमिर तब 18 साल के थे। 2016 में एक बार फिर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। 2020 में पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी राजनीति के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने अपना संन्यास वापस ले लिया। अमेरिका के खिलाफ खेले गए सुपर ओवर मैच में आमिर की खराब गेंदबाजी पाकिस्तान की हार का कारण बनी। पाकिस्तान की खराब फील्डिंग हार का कारण बनी। सुपर ओवर में पाकिस्तान की फील्डिंग स्कूली बच्चों जैसी और हास्यास्पद नजर आई।