Trending
दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन, शुभंकर शर्मा की शीर्ष 15 में इंट्री
भारत के शुभंकर शर्मा ने दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया, जिससे वह स्कैंडिनेवियाई मिश्रित ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष 15 में बने हुए हैं। शुभंकर ने पहले दौर में 69 का कार्ड खेला था और दूसरे दौर में उन्होंने अपने इस प्रदर्शन को दोहराया।

पहले दौर की तरह उन्होंने दूसरे दौर में पांच बर्डी बनाई, साथ ही दो बोगी भी की। दूसरे दौर के बाद वह संयुक्त 13वें स्थान पर हैं। महिला वर्ग में भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।
पहले दौर में 75 का कार्ड खेलकर निराशाजनक शुरुआत करने वाली दीक्षा का दूसरे दौर में पहले नौ होल के बाद स्कोर एक ओवर था। कट एक अंडर या इवन पार पर जाने की संभावना है।