Trending

पाक के खिलाफ मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा चोटिल, बढ़ी भारत की टेंशन

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस परेशान करने लगी है। रोहित आयरलैंड के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे।

उनके दाहिने बाजू पर जोशुआ लिटिल की गेंद लगी थी। दर्द से परेशान रोहित ने कुछ ही देर बाद रिटायर हर्ट होने का फैसला किया। एक बार फिर रोहित शर्मा को चोट लगी है। रोहित ने अब अपना अंगूठा चोटिल कर लिया है। भारतीय कप्तान को यह चोट नेट्स पर लगी।

साभार : गूगल

वह जब नेट पर श्रीलंकाई थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान के खिलाफ अभ्यास कर रहे थे, तभी गेंद अजीब तरीके से उछली और उनके हाथ में जा लगी। रोहित दर्द से कराह उठे। इसके बाद तुरंत फिजियो ने आकर चेक किया। रोहित ने कुछ देर दूसरे छोर से बैटिंग की और नेट्स से बाहर चले गए।

रोहित की इस चोट पर बीसीसीआई से कोई अपडेट नहीं आया है। भारतीय फैंस यह उम्मीद करेंगे कि रोहित की चोट ज्यादा सीरियस नहीं हो। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मुकाबला काफी अहम है।

यह मैच न्यूयॉर्क को नासाउ काउंटी स्टेडियम पर खेला जाएगा। पिच पूरी तरह गेंदबाजों को फेवर करने वाली है। ऐसे में टीम को रोहित जैसे अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत है जो परिस्थिति को संभाल सके। पाकिस्तान अच्छे फॉर्म में नहीं चल रही है। उसे अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ हार मिली थी। मेजबान टीम ने सुपर ओवर में उस मैच को जीता था।

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टी20 सीरीज हार गई थी। आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने सीरीज तो जीता था, उसे एक मैच में हार भी झेलनी पड़ी थी। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा।