Trending
विश्व जूनियर शतरंज: लड़कियों में दिव्या देशमुख शीर्ष पर
शीर्ष वरीयता प्राप्त दिव्या देशमुख अजरबैजान की अयान अल्लाहवरदियेवा की गलती का फायदा उठाते हुए विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के लड़कियों की वर्ग में शीर्ष पर आ गयी। उनके 5.5 अंक हो गये है।

वह आर्मेनिया की मरियम मकर्चयन, रूस की नॉर्मन केन्सिया और अजरबैजान की नॉर्मिन अब्दिनोवा से आधा अंक आगे हैं। दूसरी सर्वोच्च रेटिंग वाली भारतीय लड़की रक्षिता रवि के नाम 4.5 अंक है। ओपन वर्ग में सर्वोच्च रेटिंग वाले भारतीय प्रणव आनंद को प्रणीत विपुल ने ड्रा पर रोका जिससे उनके नाम 4.5 अंक है।
कोलंबिया के जोस गेब्रियल कार्डोसो, कजाकिस्तान के नोगेर्बेक काजीबेक, आर्मेनिया के रुडिक माकारियन और एल.एम.एस.टी.डी. सिल्वा पांच अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।