Trending

एफसी गोवा के साथ जुड़े भारतीय डिफेंडर आकाश सांगवान

एफसी गोवा ने आगामी इंडियन सुपर लीग फुटबॉल सत्र के लिए भारतीय डिफेंडर आकाश सांगवान को अपने साथ जोड़ा है। क्लब ने रविवार को इसकी घोषणा की। क्लब ने उनके अनुबंध की सही अवधि का खुलासा नहीं किया है, यह कई वर्ष का करार होगा।

साभार : गूगल

सांगवान ने 2017 में क्लब के साथ अपने सीनियर पेशेवर पदार्पण से पहले मिनर्वा पंजाब के साथ अपनी फुटबॉल यात्रा शुरू की। उन्होंने 2017-18 सत्र में टीम को आईलीग खिताब जीतने में मदद की।

वह 2022 में दो बार के पूर्व आईएसएल चैंपियन चेन्नईयिन एफसी में शामिल होने से पहले चर्चिल ब्रदर्स और राउंडग्लास पंजाब के लिए खेल चुके हैं। सांगवान ने 114 पेशेवर मुकाबले खेले हैं और उनके नाम तीन गोल हैं जिनमें से दो पिछले सत्र में सीएफसी के लिए खेलते हुए किए।

क्लब से अनुबंध पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं एफसी गोवा के साथ इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। क्लब की महत्वाकांक्षाएं और खेल शैली मेरे से मेल खाती हैं और मैं टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।