टी-20 विश्व कप : पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में भारत की जीत
टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान टीम को 6 रन से हराया। यह इस विश्व कप में भारत की दूसरी जीत है, पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाया था।

जवाब में पाकिस्तान पूरे ओवर खेलकर 7 विकेट पर 113 रन ही बना सकी और 5 रन से मैच हार गई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत को 58 रन तक 3 झटके लग गए। ऋषभ पंत (42) और अक्षर पटेल (20) ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया, पूरी टीम 19 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई।
जवाब में पाकिस्तान से मोहम्मद रिजवान (31), इमाद वसीम (15), बाबर आजम, उस्मान खान और फखर जमान ने 13-13 रन बनाए, टीम पूरे ओवर खेलकर भी 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई।
भारत की बल्लेबाजी काफी खराब रही। पंत और अक्षर को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने विकेट पर टिकने का प्रयास नहीं किया। यही कारण रहा कि 12वें ओवर में 89 रन पर चौथा विकेट गंवाने के बाद पूरी टीम 19 ओवर में केवल 119 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम के 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। विराट कोहली भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी शानदार रही। नसीम शाह और हारिस रऊफ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट अपनी झोली में डाले।
नसीम ने कोहली, अक्षर और शिवम दुबे (3) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने 4 ओवर में केवल 21 रन खर्च किए। रऊफ ने सूर्यकुमार यादव (7), हार्दिक पांड्या (7) और जसप्रीत बुमराह (0) को आउट किया। उन्होंने 3 ओवर में 21 रन खर्च किए।
मोहम्मद आमिर ने 2 और शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट चटकाया। इस मैच में ऑलआउट होने के साथ ही भारत के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। टी-20 विश्व कप इतिहास में यह पहला मौका था, जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ ऑलआउट हुई है। इससे पहले खेले गए 7 मैचों में भारत के अधिकतम 9 ही विकेट गिरे थे।
इसी तरह यह टी-20 विश्व कप में भारत की छठी जीत है। इससे पहले 2021 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार मिली थी। मैच में शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाले रिजवान के नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज हो गई। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां मुकाबला था।
वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के 5वें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले बाबर आजम (121), शोएब मलिक (121), मोहम्मद हफीज (119) और शादाब खान (102) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
वह अब तक 100 मैचों में 47.69 की औसत से 3,243 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस जीत के साथ भारत के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उसने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने अब तक के सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया है।
इससे पहले उसने साल 2016 में जिम्बाब्वे टीम के खिलाफ 138 रन का बचाव किया था। इसी तरह यह टी-20 विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे छोटे स्कोर का बचाव भी है। इससे पहले 2014 विश्व कप में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 119 रन का ही बचाव किया था।
भारतीय बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को 119 रन के स्कोर पर भी जीत दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने रिजवान (31), बाबर (13) और इफ्तिखार अहमद (5) को अपना शिकार बनाया। बुमराह के अब 64 मैचों में 79 विकेट हो गए हैं। पांड्या ने 2, अक्षर और अर्शदीप ने 1-1 विकेट लिया।