Trending

टी-20 विश्व कप : सुपर-8 से ओमान बाहर, स्कॉटलैंड की 7 विकेट से जीत

ओमन वर्ल्ड कप में सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुका है। टीम ग्रुप स्टेज में शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है। स्कॉटलैंड जीत के साथ 5 अंक लेकर टेबल टॉप पर आ चुका है। स्कॉटलैंड की ओमान के खिलाफ जीत से इंग्लैंड के लिए सुपर-8 का स्पॉट खतरे में आ गया है।

@ICC/Getty Images

ओमान का मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में हुआ। ओमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड ने टारगेट 13.1 ओवर में 3 विकेट खोकर चेज कर लिया।

हर ग्रुप की टॉप-2 टीम ही अगले स्टेज यानी सुपर-8 में प्रवेश करेगी। स्कॉटलैंड पहले नंबर पर आ गया है। उसका आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। अगर यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया जीत जाता है, तो उसकी जगह पक्की हो जाएगी। अगर स्कॉटलैंड हारा भी तो उसके चांस इंग्लैंड पर निर्भर होंगे।

स्कॉटलैंड पहले ही सुरक्षित रहने के लिए 13 ओवर में ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर चुका है। इंग्लैंड ने 2 मैच खेले हैं। एक ड्रॉ रहा और एक में हार मिली। इसी के साथ टीम के 1 पॉइंट है। अगले 2 मैच जीतने पर भी टीम के स्कॉटलैंड के बराबर 5 अंक ही होंगे। ऑस्ट्रेलिया अगर स्कॉटलैंड को हरा दे, तो इंग्लैंड को दोनों मैच बड़े मार्जिन से जीतने होंगे।

ओमान के लिए प्रतीक अठावले और नसीम खुशी ने ओपनिंग की। पहले तीन ओवर टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। तीसरे ओवर की पांचवी बॉल पर नसीम खुशी ने 10 रन पर विकेट दे दिया। एक छोर से प्रतीक टिके रहे और दूसरे छोर पर ओमान के विकेट गिरते चले गए। कप्तान अकीब इलियास 16 रन, जीशान मकसूद 3 रन, खालिद कैल 5 रन बनाकर आउट हो गए। 16वें ओवर में प्रतीक भी 54 रन बनाकर आउट हो गए।

अयान खान आए और टीम को मजबूती दी। उन्होंने नाबाद रहते 41 रन बनाए। शकील अहमद 3 रन बनाकर उनके साथ पिच पर रहे। स्कॉटलैंड के सभी गेंदबाजो ने शानदार बॉलिंग की। सफयान शरीफ ने 2 विकेट मिले। मार्क वॉट, ब्रेड व्हील, क्रिस सोल और क्रिस ग्रीव्स को 1-1 सफलता मिली।

151 रन चेज करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 50 रन बनाए। जॉर्ज मुन्से ने 20 बॉल पर 41 रन बनाए।

पहले विकेट के बाद बल्लेबाजी लड़ने आए ब्रैंडन मैकमुलेन ने विस्फोटक पारी खेली और मैच जिताया। उन्होंने 31 बॉल पर 61 रन बनाए। मैकमुलेन ने पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। ओमान के लिए बिलाल खान, आकिब इलयास और मेहरान खान को 1-1 विकेट मिला।

जॉर्ज मुन्से और मैकमुलेन के बीच 29 बॉल पर 65 रन की साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट रही। दोनों ने साथ तेज गति से रन बनाकर ओमान के हाथों में मैच आने ही नहीं दिया। ओमान के बल्लेबाज प्रतीक अठावले फाइटर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने ओपन करते हुए 54 रन की पारी खेली। वे 15 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और एक छोर से रन बनाते रहे।