Trending

स्विट्जरलैंड के एलेक्जेंडर को हराकर सुमित नागल बने हेइलब्रॉन नेकरकप के विजेता

भारत के नंबर-1 टेनिस प्लेयर सुमित नागल ने जर्मनी में हेइलब्रॉन नेकरकप 2024 एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता।

साभार : गूगल

इस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने दो घंटे और 22 मिनट तक चले फाइनल में दुनिया के 184वें नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के एलेक्जेंडर रित्सचर्ड को तीन सेटों में 6-1, 6(5)-7(7), 6-3 से हराया। यह नागल के करियर की छठी एटीपी चैलेंजर जीत है। इस साल की शुरुआत में घरेलू सरजमीं पर चेन्नई ओपन का खिताब जीतने के बाद साल की दूसरी खिताबी जीत है।

एटीपी चैलेंजर टूर जिसे 2008 के अंत तक एटीपी चैलेंजर सीरीज के रूप में जाना जाता था। इंटरनेशनल मेंस की प्रोफेशनल टेनिस टूर्नामेंटों की एक सीरीज है। चैलेंजर टूर प्रोग्राम एटीपी टूर के बाद दूसरा सबसे बड़ा टेनिस सीरीज है।

सुमित नागल का इस साल प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में एलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर जीत के साथ शुरुआती की थी। इसके बाद, उन्होंने चेन्नई ओपन में जीत हासिल की और एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई। भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने हाल ही में फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था जहां वह पहले दौर में ही बाहर हो गए थे।