Trending

नहीं रहे मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमोल काले

मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमोल काले का निधन हो गया। न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप मैच देखने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

साभार : गूगल

रविवार को काले सचिव अजिंक्य नाईक और शीर्ष परिषद के सदस्य सूरज सामत सहित अन्य एमसीए अधिकारियों के साथ चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मैच देखने के लिए नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद थे। बता दें कि काफी रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह रनों से हराया।

अक्टूबर 2022 में हुए चुनावों में काले भारत और मुंबई के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल को हराने के बाद एमसीए अध्यक्ष बने थे। उनके कार्यकाल के दौरान कई अहम निर्णय लिए जिसमें आगामी 2024-25 सत्र के लिए लाल गेंद के प्रारूप में अपने सभी खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई के बराबर मैच फीस भी शामिल है।

एमसीए ने रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के लिए पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का ऐलान किया था। यह बीसीसीआई के पुरस्कार राशि से भी अधिक है।

उस वक्त एमसीए के अध्यक्ष अमोल काले ने यह घोषणा करते हुए कहा था कि जो खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलते हैं, उनकी आमदनी अच्छी होनी चाहिए। मुंबई में रणजी ट्रॉफी और लाल गेंद क्रिकेट का अपना ही महत्व है।

बताते चले कि, ऋषभ पंत (42) और अक्षर पटेल (20) रनों की पारियों और उसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने टी-20 विश्वकप में छोटे स्कोर का बचाव करते पाकिस्तान को छह रन से हराया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अर्शदीप को गेंद थमाई, अर्शदीप ने इस ओवर में 11 रन दिए।

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल पाकिस्तानी बल्लेबाजों के विकेट चटकाने उन्हें रन बनाने का मौका नहीं दिया। भारत ने टी-20 विश्वकप और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक के सबसे छोटा स्कोर का बचाव करते हुए यह मुकाबला जीता है।