Trending

चोटिल हुए पोलैंड के स्ट्राइकर लेवांडोव्स्की और स्वाइडरस्की

पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और करोल स्वाइडरस्की तुर्की के खिलाफ अभ्यास मैच में चोटिल हो गए और उनका यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध है। पोलैंड ने यह मैच 2-1 से जीता, दो प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने से यूरो 2024 के शुरू होने से पहले उसकी चिंता बढ़ गई है।

साभार : गूगल

स्वाइडरस्की ने लेवांडोव्स्की की मदद से 12वें मिनट में पहला गोल किया, जश्न मनाते समय उनके टखने में चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। पोलैंड से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड रखने वाले कप्तान लेवांडोव्स्की 32 मिनट तक ही मैदान में रहे। उन्हें दाहिने पांव में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा।

लेवांडोव्स्की और स्वाइडरस्की के पास रविवार तक फिट होने का समय है, जब पोलैंड हैम्बर्ग में नीदरलैंड के खिलाफ यूरोपीय चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।