चैंपियंस ट्रॉफी : पीसीबी का 19 फरवरी से आयोजन का प्रस्ताव
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को 19 फरवरी से शुरू कराने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के तहत बोर्ड ने टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच कराची, रावलपिंडी और लाहौर में कराने का विचार है।

कराची में उद्घाटन और सेमीफाइनल सहित तीन मैच होंगे। लाहौर में फाइनल समेत सात मैच, पिंडी क्रिकेट ग्राउंड में पांच मैच होंगे जिसमें दूसरा सेमीफाइनल होगा। रिपोर्ट के अनुसार भारत का हर मैच लाहौर में कराने की तैयारी है। भारत सेमीफाइनल में जाता है तो एक सेमीफाइनल में कराची या रावलपिंडी से निकालकर लाहौर लाना होगा।
सुरक्षा के मद्देजनर भारत को अधिक यात्रा से बचाते हुए मैचों एक ही शहर में कराये जाने की योजना है। लाहौर बाघा बॉर्डर के पास है तो भारतीय प्रशंसकों के लिए वहां पहुंचना आसान भी होगा। अब तक यह निश्चित नहीं है कि भारत टूर्नामेंट में भाग लेगा।
2008 में एशिया कप के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है और 2012-13 के बाद से दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं खेली गई है।
पिछले वर्ष जब पीसीबी ने एशिया कप होस्ट किया था तो भारत के सभी मैच श्रीलंका में हुए थे। भारत ने फाइनल में जीत दर्ज की थी। बीसीसीआई बार-बार कहता रहा कि भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना भारत सरकार के निर्णय पर निर्भर है।