Trending

मोहन बागान सुपर जायंट के मुख्य कोच बने जोस मोलिना

मोहन बागान सुपर जायंट ने स्पेन के जोस फ्रांसिस्को मोलिना को आगामी सत्र के लिए क्लब का मुख्य कोच नियुक्त किया। मोलिना हमवतन एंटोनियो लोपेज हबास की जगह लेंगे।

@mohunbagansg

हबास ने पिछले सत्र में मोहन बागान को पहली इंडियन सुपर लीग शील्ड जीतने में मदद की और उन्हें चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचाया जिसमें क्लब को मुंबई सिटी 1-3 से हार मिली।

मोहन बागान सुपर जायंट ने ट्वीट किया, ‘‘हमें स्पेन फुटबॉल महासंघ के पूर्व तकनीकी निदेशक जोस मोलिना को आगामी सत्र के लिए नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।