Trending
2027 तक बढ़ा वालपुइया का अनुबंध
वालपुइया के नाम से पहचाने जाने वाले हमिंगथनमाविया राल्ते ने मुंबई सिटी एफसी के साथ अनुबंध 2027 सत्र तक बढ़ा दिया है।

क्लब ने बुधवार को विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। मुंबई सिटी एफसी के लिए 23 मैच खेल चुका मिजोरम का यह खिलाड़ी इस टीम से 2020-21 सत्र में जुड़ा था।
मुंबई सिटी एफसी ने उस साल आईएसएल शील्ड और खिताब जीता था। वालपुइया को मुंबई सिटी एफसी ने 2022-23 सत्र में राउंडग्लास पंजाब को उधार दिया था। उनके अहम योगदान से राउंडग्लास पंजाब आई-लीग से आईएसएल में प्रमोट होने में सफल रहा।