Trending

चेक गणराज्य ग्रां प्री : लवलीना बोरगोहेन की रोमांचक जीत

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने चेक गणराज्य में ग्रां प्री के पहले दौर में कड़े संघर्ष में विभाजित फैसले से जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

इस भारतीय खिलाड़ी ने अपने 75 किग्रा के शुरुआती दौर में इंग्लैंड की चैंटेले रीड पर 3-2 से जीत दर्ज की। लवलीना उन छह भारतीय मुक्केबाजों में से हैं जिन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।