Trending

ऑस्ट्रेलियाई ओपन : एचएस प्रणय की अंतिम 16 में एंट्री

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में ब्राजील के प्रतिद्वंद्वी यगोर कोएल्हो को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

साभार : गूगल

काबिज प्रणय ने अंतिम 32 मुकाबले के पहले गेम में आसान जीत दर्ज की, दूसरे गेम में उन्हें कड़ी टक्कर मिली। भारतीय खिलाड़ी ने 21-10, 23-21 से जीत दर्ज की। बी सुमीथ रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की पति-पत्नी भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के वोंग टिएन सी और लिम चिव सिएन को 21-17, 21-19 से हराया।

पुरुष एकल में भारत के रघु मारिस्वामी, अभिषेक येलिगर, मिथुन मंजुनाथ और एस शंकर मुथुस्वामी को हार मिली। समीर वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी टैंग के खिलाफ 21-10, 21-10 से जीत दर्ज की, किरण जॉर्ज ने कनाडा के शेंग शियाओडोंग को 21-17, 21-10 से हराया।

भारत की आकर्षी कश्यप ने यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा को आसानी से 21-14, 21-11 से हराया। मालविका बंसोड़ ने हमवतन केयूरा मोपति को 21-10, 21-8 से हराया।