Trending
लियोनेल मेसी बोले, इंटर मियामी होगा अंतिम क्लब
दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का अर्जेंटीना के किसी क्लब से जुड़कर खेल को अलविदा कहने का इरादा नहीं है और उन्होंने कहा कि इंटर मियामी उनका अंतिम क्लब होगा।

अर्जेंटीना कप्तान ने एक चैनल से कहा,‘‘मुझे लगता है कि इंटर मियामी मेरा अंतिम क्लब होगा। आज की तारीख में मैं यही सोचता हूं कि यह मेरा अंतिम क्लब होने जा रहा है।
मेसी का इंटर मियामी के साथ अनुबंध 2025 के सत्र के समापन तक है। उन्होंने कहा,‘‘यूरोप से यहां आने का फैसला मुश्किल था। विश्व चैंपियन बनने से बहुत मदद मिली, और चीजों को अलग तरह से देखने का मौका भी मिला।
मैं इस बारे में नहीं सोचता। मैं खेल का आनंद लेने का प्रयास करता हूं। अर्जेंटीना के कई प्रशंसकों को उम्मीद थी कि मेसी अपने पहले क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज़ से खेलकर अपने करियर का अंत करेंगे।