Trending

टी-20 विश्व कप : इंग्लैंड की जीत में गेंदबाजों का कमाल

जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम ने ओमान को टी20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह हराकर सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इंग्लैंड ने इस मैच को 8 विकेट और 101 गेंदों के बड़े अंतर से जीता है।

@Getty Images

इस धमाकेदार जीत का असर इंग्लिश टीम के नेट रन रेट में साफ देखने को मिला है। ग्रुप-बी में शामिल इंग्लैंड का नेट रन रेट +3.081 का हो गया है, जो टेबल टॉपर ऑस्ट्रेलिया (+3.580) के बाद सबसे अधिक है।

इंग्लैंड का अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ है, जोस बटलर की टीम को सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने आखिरी मैच को जीतने के साथ स्कॉटलैंड की हार की दुआ भी करनी होगी। इंग्लैंड को अगर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है तो 15 जून को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

@Getty Images

इस जीत के साथ टीम के 4 मैचों में 5 अंक हो जाएंगे। इंग्लिश टीम का पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के साथ बारिश की भेंट चढ़ा था, अगले मुकाबले में उन्हें चिर-प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी।

स्कॉटलैंड ने नामीबिया और ओमान के खिलाफ अपने मुकाबले जीतकर सुपर-8 की उम्मीदों को बरकरार रखा है। उनका अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है।

@ICC/Getty Images

अगर स्कॉटलैंड कंगारुओं को हराने में कामयाब रहता है तो वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, अगर वह हारता है तो उनकी गाड़ी 5 अंकों पर ही अटक जाएगी। ऐसे में इंग्लैंड के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका होगा।

इंग्लिश टीम के पास तीन अंक है। अगर इंग्लैंड नामीबिया को हराती है तो उनके भी स्कॉटलैंड के बराबर 5 अंक हो जाएंगे और फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। इंग्लैंड ने ओमान पर बड़ी जीत दर्ज कर अपने नेट रन रेट में काफी इजाफा किया है। स्कॉटलैंड का नेट रन रेट +2.164 का है।

@ICC/Getty Images

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने ओमान को 47 रनों पर समेट दिया, इस दौरान ओमान का मात्र एक ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब रहा।

आदिल रशिद ने चार तो मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट चटकाए। इस स्कोर का पीछा इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मात्र 19 गेंदों में ही कर डाला। इस रन चेज में जोस बटलर का स्ट्राइक रेट 300 का तो जॉनी बेयरस्टो और फिलिप सॉल्ट का 400 का रहा। बटलर ने 8 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए, सॉल्ट ने 3 गेंदों पर 12 तो बेयरस्टो ने 2 गेंदों पर 8 रन का योगदान दिया।