अफगानिस्तान के मेंटर के तौर पर दी गई सेवाओं की फीस लेने से अजय जडेजा का इनकार
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजय जडेजा ने वनडे विश्व कप 2023 के दौरान अफगानिस्तान को मेंटर के तौर पर दी गई सेवाओं के लिए कोई भी राशि लेने से मना कर दिया था। यह जानकारी देश के क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने दी।

अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उसने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था। इसमें अजय जडेजा का अहम रोल रहा था। अजय भारत के पूर्व कप्तान हैं और देश के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। जडेजा ने तीन महीने तक अफगानिस्तान के साथ काम किया था, इसकी फीस नहीं ली।
अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में पूर्व चैंपियन इंग्लैंड और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश को भी हराया था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कई बार जोर दिया, हर बार जडेजा ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया।
खान ने कहा, ‘हमने कई बार आग्रह किया जडेजा ने वनडे विश्व कप के दौरान अपनी सेवाओं के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कोई पैसा लेने से इन्कार कर दिया। देखा जाए तो इस काम के जडेजा को लाखों रुपये मिल सकते थे, उन्होंने इन पैसों को ठुकरा दिया, वो भी तब जब बोर्ड ने उनसे कई बार फीस लेने की अपील की।
अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप में तो धमाल मचाया ही था साथ ही ये टीम इस समय अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भी धमाल मचा रही है।
अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हरा बड़ा उलटफेर किया। टीम ने सुपर-8 में जगह बना ली है। ये टीम इस समय जिस तरह का खेल दिखा रही है, और कई बड़ी टीमों को हरा सकती है।