चोटिल होने की वजह से मुजीब-उर-रहमान टी-20 विश्व कप से बाहर
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह बना चुकी अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अंगुली में लगी चोट की वजह से स्पिनर मुजीब-उर-रहमान बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अफगानिस्तान ने आईसीसी की सहमति से हजरतुल्लाह जजई को बाकी बचे हुए मैचों के लिए टीम में जगह दी है।

बताते चले कि, स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को बहुत पहले अंगुली में चोट लगी थी। इसके चलते वह आईपीएल के 17वें सीजन में हिस्सा नहीं ले सके थे। ठीक होने के बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान में जगह दी गई थी। यह चोट दोबारा उभर आई है। इसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
मुजीब-उर-रहमान ने युगांडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच एकमात्र मैच खेला। पापुआ न्यू गिनी और अफगानिस्तान के खिलाफ वह चोट के चलते बाहर रहे।
अफगानिस्तान ने आईसीसी की तकनीकी समिति से अनुमोदन के बाद हजरतुल्लाह जजई को टीम में शामिल किया है। जजई अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। मुजीब के चोटिल होने पर नूर अहमद ने स्पिन की जिम्मेदारी संभाली है।
अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में तीन लगातार जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बना ली है। अफगानिस्तान ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को पहली बार हराया था।
यह इस वर्ल्ड कप सीजन के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक रहा। इस हार से न्यूजीलैंड का सुपर-8 में पहुंचने का सपना धुंधला हो पड़ गया था। इसके बाद पीएनजी के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत से न्यूजीलैंड का सपना चकनाचूर हो गया।