Trending

हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर : सातवें चरण में गौरिका बिश्नोई चैंपियन

भारतीय गोल्फर गौरिका बिश्नोई ने तीसरे और अंतिम दौर के अंतिम तीन होल में बर्डी की हैट्रिक लगाकर हफ्ते के सर्वश्रेष्ठ चार अंडर 66 के कार्ड से हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्लयूपीजीटी) के सातवें चरण का खिताब जीता।

साभार : गूगल

गौरिका दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रही थीं। उन्होंने कुल एक अंडर 209 का स्कोर बनाया, बीती रात शीर्ष पर रहने वाली खुशी खानिजाऊ (71) दबाव में आ गईं। खुशी ने कुल दो ओवर 212 का स्कोर बनाया जिससे वह उपविजेता रहीं।

गौरिका की यह पहली जीत है। उन्होंने पिछले साल दो जीत दर्ज की थीं। ‘अमेच्योर’ गोल्फर मन्नत बराड़ तीन अंडर 67 के कार्ड से कुल चार ओवर 214 के स्कोर से विधात्री उर्स के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।