ब्रिक्स खेल में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम को कांस्य पदक
भारत ने पोयमंती बैस्य, मौमिता दत्ता और यशिनी शिवशंकर की महिला टेबल टेनिस टीम के कांस्य पदक से कजान में चल रहे ब्रिक्स खेलों में पहला पदक हासिल किया। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम रूस के कजान में सेमीफाइनल में चीन से 1-3 से हार गयी जिससे उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

यशिनी ने पहले गेम में 11-7, 4-11, 11-8, 7-11, 11-2 से जीत दर्ज की। चीन ने वापसी करते हुए बाकी तीन मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। नये खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने महिला टेबल टेनिस टीम को बधाई देते हुए ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘ब्रिक्स खेलों में कांस्य पदक जीतने के लिए महिला टेबल टेनिस टीम को बधाई।
यह इस टूर्नामेंट में हमारा पहला पदक है। आपने देश को गौरवान्वित किया है। मैं आपको भविष्य में लगातार सफलता हासिल करने की कामना करता हूं। अनिर्बान घोष, जीत चंद्रा और स्नेहित सुरवज्जुला की भारतीय पुरुष टीम क्लासिफिकेशन मैच में बहरीन पर 3-1 की जीत से पांचवें स्थान पर रही।