टी-20 विश्वकप : भारत की सुपर-8 में अफगानिस्तान से टक्कर, रद्द किया गया भारत-कनाडा मैच
टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया की टक्कर कनाडा से होनी थी, गीले मैदान के कारण इसे रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 1-1 दे दिया गया है। भारत ने गुप-A में शीर्ष स्थान के साथ ग्रुप चरण समाप्त किया है।
भारत का सुपर-8 में पहला मुकाबला अफगानिस्तान टीम से होगा। बता दें की फ्लोरिडा में पिछले कई दिनों से तूफान और तेज बारिश का दौर जारी है। इस मैच पर शुरुआत से मौसम का खतरा मंडरा रहा था। पिछले चार से दिन से हो रही बारिश के बाद मैदान पूरी तरह से गीला हो गया था।

निर्धारित समय पर टॉस नहीं हो सका। अम्पायर्स और मैच रैफरी ने रात 9 बजे तक 2 बार मैदान का निरीक्षण किया, मैदान की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में अंपायर्स और मैच रैफरी ने मैच रद्द कर दिया।
मैच रद्द होने के बाद भारतीय टीम 4 मैचों में 3 जीत और 7 अंकों (+1.137) के साथ पहले स्थान पर रही है। इसी तरह अमेरिका टीम 4 मैचों में 2 जीत और 5 अंकों (+0.127) के साथ दूसरे पायदान पर रही है।
कनाडा टीम 4 मैचों में 1 जीत, 2 हार और 3 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, पाकिस्तान और आयरलैंड का एक-एक मैच बाकी होने से इसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है। भारत के ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण उसका सुपर-8 का पहला मुकाबला 20 जून को ग्रुप-C में शीर्ष पर रही अफगानिस्तान टीम से होगा।
भारत का दूसरा मुकाबला 22 जून को ग्रुप-D की दूसरे नंबर की टीम से होगा। भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में 24 जून को ऑस्ट्रेलिया टीम से भिड़ेगी। इस तरह से भारत के सुपर-8 चरण की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।
भारत का ग्रुप चरण का सफर शानदार रहा। न्यूयॉर्क में हुए पहले तीनों मैचों में गेंदबाजों का बोलबाला रहा, भारत ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। उसने पहले मैच में आयरलैंड टीम को 8 विकेट से हराया था।
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में उसने 119 रन का बचाव किया और 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। अमेरिका के खिलाफ तीसरे मैच में उसे 7 विकेट से जीत मिली थी।