Trending

ओलंपिक क्वालीफायर : तीरंदाज अंकिता को मिला ओलंपिक कोटा

भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत ने फिलीपींस की गैब्रियल मोनिका बिडौर को हराकर अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए महिला वर्ग में व्यक्तिगत कोटा हासिल कर लिया।

नौवीं वरीय अंकिता ने प्री क्वार्टर फाइनल में 40वीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी गैब्रियल पर 6-0 (26-23, 28-22, 28-23) से जीत दर्ज की। भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में व्यक्तिगत कोटा हासिल कर लिया है। धीरज बोम्मादेवरा ने इससे पहले एशियाई क्वालीफाइंग चरण से पुरुष व्यक्तिगत कोटा हासिल किया था।

साभार : गूगल

अंकिता ने इजराइल की शेली हिल्टन को 6-4 (24-26, 25-25, 28-20, 25-25, 27-25) और मिकाएला मोशे को 7-3 (28-25, 25-27, 27-27, 28-25, 26-25) से हराकर अंतिम 16 में पहुंची थी। वह क्वार्टरफाइनल में ईरान की शीर्ष वरीय मोबिना फलाह से भिड़ेंगी।

तीसरी वरीय भजन कौर पोडियम स्थान हासिल करने की दौड़ में चल रही हैं। उन्होंने मंगोलिया की उरानटुंगलाग बिशिन्डी को 6-2 (29-27, 28-26, 26-29, 27-24) से हराया और प्री क्वार्टरफाइनल में स्लावेनिया की उर्सका काविच से भिड़ेंगी। उन्हें राउंड 32 के तीसरे दौर में बाई मिली थी।

भारतीय की शीर्ष महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी को शुरुआती दौर में अजरबेजान की यायागुल रामजानोवा से हार मिली। दीपिका को अजरबेजान की तीरंदाज ने 6-4 (26-28, 25-27, 23-26, 24-25, 27-29) से हराया। टीम के एक अधिकारी ने एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘उपकरण संबंधित कोई खराबी नहीं थी, खराब रिलीज के कारण ऐसा हुआ। यह दबाव के कारण या किसी और वजह से हो सकता है।