टी-20 वर्ल्ड कप : सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जाने भारत की टक्कर के बारे में
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हो रहे टी-20 विश्व कप सुपर-8 को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंट को पांच विकेट से हराया, बांग्लादेश ने नेपाल को हराकर सुपर-8 में अपना स्थान पक्का कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की जीत से इंग्लैंड को बड़ा फायदा हुआ और वो सुपर-8 में उसकी किस्मत चमक उठी और वो सुपर-8 में पहुंचने में कामयाब रहा। ग्रुप-ए से टीम इंडिया के साथ-साथ अमेरिका भी अगले दौर में पहुंचने में कामयाब रही, ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अगले दौर में प्रवेश किया, ग्रुप-सी में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई है।
ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश सुपर-8 में क्वालिफाई कर चुका है। आईसीसी ने सुपर-8 का पूरा कार्यक्रम जारी किया है।
सुपर 8 का ग्रुप
ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान
ग्रुप-2: यूएसए, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका
टी20 वर्ल्ड कप (सुपर 8 मैचों का शेड्यूल)
19 जून : यूएसए बनाम दक्षिण अफ्रीका
20 जून : इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
20 जून : अफगानिस्तान बनाम भारत
21 जून : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
21 जून : इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
22 जून : यूएसए बनाम वेस्टइंडीज
22 जून : भारत बनाम बांग्लादेश
23 जून : अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
23 जून : यूएसए बनाम इंग्लैंड
24 जून : वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका
24 जून : ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
25 जून : अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
27 जून : सेमीफाइनल 1
27 जून : सेमीफाइनल 2
29 जून : फाइनल