टी-20 विश्व कप : जीत के साथ पाकिस्तान का अभियान खत्म
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम ने आयरलैंड टीम को 3 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। इसके बाद भी वह सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई और उसके अभियान का जीत के साथ समापन हो गया।

मैच में आयरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 106/9 का ही स्कोर बना सकी थी। जवाब में पाकिस्तान ने कांटे के मुकाबले में 6 विकेट खोलकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसका फैसला सही साबित हुआ।
आयरलैंड के 32 रन पर 6 विकेट आउट हो गए थे। गैरेथ डेलनी (31) और जोशुआ लिटिल (22) ने स्कोर को 106 तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान से शाहीन अफरीदी और इमाद वसीम ने 3-3 विकेट झटके। जवाब में पाकिस्तान ने बाबर आजम (32) और अब्बास अफरीदी (17) की पारियों से 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच में आयरलैंड की बल्लेबाजी काफी खराब रही। टीम को पहले ओवर में ही 2 झटके लग गए थे। इसके बाद भी विकेट पतन जारी रहा और टीम ने 32 रन तक अपने 6 प्रमुख विकेट गंवा दिए। डेलनी, मार्क अडायर (15) और लिटिल ने कुछ संघर्ष का स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।
टीम के 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। टीम साधारण स्कोर ही बना पाई। मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी शानदार रहा है। अफरीदी ने पहले ओवर में ही एंड्रयू बालबर्नी (0) और लोर्कन टकर (2) को शिकार बना लिया।
इसके बाद उन्होंने हैरी टेक्टर (0) को आउट किया। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन खर्च किए। वसीम ने 4 ओवर में 8 रन देकर डेलनी, अडायर और बैरी मैक्कार्थी (2) को आउट किया। मोहम्मद आमिर ने 2 और हारिस रऊफ ने 1 विकेट अपने नाम किया।
अफरीदी इस विश्व कप संस्करण में पहले ओवर में 2 विकेट चटकाने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले नामीबिया के रुबेन ट्रम्पेलमैन, अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी और भारत के अर्शदीप सिंह यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
पाकिस्तान को 107 रन का लक्ष्य हासिल करने में पसीना आ गया है। एक समय 62 रन के कुल स्कोर पर उसके 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। कप्तान बाबर एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने अब्बास के साथ 7 विकेट के लिए 33 रन की अहम साझेदारी निभाई। अफरीदी ने 5 गेंदों में 13 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। आयरलैंड से मैक्कार्थी ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए।
इस जीत के साथ पाकिस्तान टीम 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के बाद 4 अंकों के साथ गुप-A में तीसरे स्थान पर रही है। इसी तरह आयरलैंड 4 मैचों में 2 अंक के साथ 5वें नंबर पर रही है। इस ग्रुप में भारतीय टीम 4 मैचों में 3 जीत और 7 अंकों के साथ पहले, अमेरिका टीम 5 अंकों के साथ दूसरे और कनाडा टीम 3 अंकों के साथ चौथे पायदान पर रही है।