Trending

टी-20 विश्व कप : जीत के साथ सुपर-8 में बांग्लादेश की जगह पक्की

टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश टीम ने नेपाल टीम को 21 रन से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। साथ ही बांग्लादेश ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। मैच में बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन पर ढेर हो गई थी।

जवाब में बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी के आगे नेपाल टीम 85 रन ही बना पाई और मैच हार गई। नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसका फैसला सही साबित हुआ।

@ICC/Getty Images

बांग्लादेश के 52 रन पर 5 विकेट आउट हो गए थे। रिशाद होसैन (13) और तस्कीन अहमद (12) ने स्कोर को 106 तक पहुंचा दिया। शाकिब अल हसन ने 17 रन बनाए। जवाब में नेपाल की बल्लेबाजी भी काफी खराब रही और पूरी टीम 85 रन ही बना पाई। कुशल मल्ला ने 27 और दीपेंद्र सिंह ने 25 रन बनाए।

मैच में बांग्लादेश की बल्लेबाजी काफी खराब रही। टीम को लगातार झटके लगते रहे और वह बैकफुट पर जाती रही। हालत यह रही कि कोई भी बल्लेबाज 20 रन की पारी भी नहीं खेल पाया। लिटन दास (10), महमूदुल्लाह (13) और जाकिर अली (12) ने भी छोटी-छोटी पारी खेली।

@ICC/Getty Images

टीम के 75 रन तक 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए, आखिर में रिशाद और तस्कीन ने टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। नेपाल के सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर बांग्लादेश पर दबाव बनाने का काम किया। सोमपाल कामी ने 3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट झटके।

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 3.3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट, रोहित पुडेल ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट और संदीप लामिछाने ने 4 ओवर में 1 मेडन के साथ 17 रन खर्च कर 2 विकेट झटके। इससे बांग्लादेश बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।

बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज तंजीम हसन शाकिब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर और विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

उन्होंने कुशल भुरतेल (4), अनिल शाह (0), रोहित पौडेल (1) और संदीप जोरा (1) को एक के बाद एक पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 4 ओवर में 2 मेडन के साथ 7 रन खर्च किए। उनके 10 मैचों में 13 विकेट हो गए।