Trending

दो साल के लिए चेन्नईयिन एफसी के साथ आए युवा फॉरवर्ड गुरकीरत सिंह

चेन्नईयिन एफसी ने 2024-25 के लिए आठवें अनुबंध के रूप में युवा फॉरवर्ड गुरकीरत सिंह के साथ करार किया है। वह दो साल के सौदे पर मुंबई सिटी एफसी से चेन्नईयिन में आये हैं, वह 2026 तक क्लब में बने रहेंगे।

गुरकीरत सिंह ने मुंबई सिटी एफसी के साथ इंडियन सुपर लीग में डेब्यू किया और वह उस टीम का हिस्सा थे जिसने क्रमशः 2023 और 2024 में आईएसएल लीग शील्ड और आईएसएल खिताब जीता था।

चेन्नईयिन एफसी से जारी विज्ञप्ति के अनुसार हेड कोच कॉयल ने कहा, हम अपनी फॉरवर्ड लाइन में ताकत और गति जोड़ना चाहते थे और गुरकीरत एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन पर हम नज़र रख रहे थे।

गुरकीरत सिंह ने चेन्नईयिन में शामिल होने के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे कोच के रूप में ओवेन कॉयल बहुत पसंद हैं। वह एक शानदार कोच हैं और मैं उनके अधीन खेलना चाहता हूं। गुरकीरत सिंह ने अपने करियर में 67 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन गोल किए हैं और एक असिस्ट दिया है।