Trending

यूरो 2024 : पुर्तगाल की जीत से शुरुआत, चेक गणराज्य को 2-1 से हराया

स्टॉपेज टाइम में सब्स्टीट्यूट फ्रांसिस्को कोंसिकाओ के गोल से पुर्तगाल ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के मैच में चेक गणराज्य को 2-1 से हराकर जीत के साथ आगाज किया।

मैदान पर 90वें मिनट में उतरे कोंसिकाओ ने 92वें मिनट में गोल दागा। चेक गणराज्य के लिये लुकास प्रोवोड ने 62वें मिनट में गोल दागा। आठ मिनट बाद पुर्तगाल के लिये रानाक ने रिबाउंड पर बराबरी का गोल किया।

साभार : गूगल

छह यूरो चैंपियनशिप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोई गोल नहीं कर सके। वह पुर्तगाल के लिये टूर्नामेंट के इतिहास में 14 गोल कर चुके हैं। ग्रुप एफ के अन्य मैच में तुर्की ने जॉर्जिया को 3-1 से हराया।