Trending
विंबलडन : ओसाका, राडुकानू , वोज्नियाकी व कर्बर को वाइल्डकार्ड
पूर्व ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका , कैरोलिन वोज्नियाकी, एंजेलिक कर्बर और एम्मा राडुकानू को विंबलडन के लिये वाइल्ड कार्ड मिला हैं। टूर्नामेंट एक जुलाई से शुरू होगा।

चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ओसाका और तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन कर्बर मातृत्व अवकाश के बाद वापसी करेंगी। पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन राडुकानू 2023 में कलाई और टखने की सर्जरी के बाद पहली बार खेलेंगी।