भारतीय महिला टीम की जीत में स्मृति मंधाना व हरमनप्रीत का शतक
भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 4 रन से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई है। इस मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325/3 का स्कोर बनाया।

जवाब में प्रोटियाज टीम पूरे ओवर खेलकर 321/6 का स्कोर ही बना सकी। भारत से शेफाली वर्मा (20) और दयालन हेमलता (24) जल्दी आउट हो गए। स्मृति मंधाना (136) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (103) ने शतक लगाए और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। मुश्किल घड़ी में लौरा वोल्वार्ड्ट (135) और मरिजान कप्प (114) ने शतक लगाकर संघर्ष किया, जीत नहीं दिला सके। भारत से पूजा वस्त्रकार ने 2 विकेट लिए। पारी की शुरुआत करने आई मंधाना ने शानदार फॉर्म जारी रखा। उन्होंने शेफाली (20) के विकेट के पतन के बाद पारी को संभालने का प्रयास किया।
एक छोर से टिककर बल्लेबाजी कर रही मंधाना ने 103 गेंदों में अपनी पारी को शतक में बदला। वह 120 गेंदों पर 18 चौकों और 2 छक्कों से 136 रन बनाकर आउट हुई। यह मंधाना के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना।
मंधाना भारतीय महिला टीम से संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक बनाने वाली खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज की बराबरी की है। बता दें कि मिताली ने 232 वनडे में 7 शतक से 7,805 रन बनाए थे। इनके बाद हरमनप्रीत ने 6 शतक लगाए हैं।
मंधाना भारतीय महिला टीम से लगातार 2 वनडे शतक जड़ने वाली पहली बल्लेबाजी बनी है। उन्होंने पिछले वनडे में 117 रन बनाए थे। नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए आई हरमनप्रीत ने मैच में 87 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया।
भारतीय कप्तान ने मंधाना के साथ 136 गेंद में 171 रन की साझेदारी निभाई। हरमनप्रीत ने रिचा घोष के साथ 26 गेंदों में 54 रन जोड़ दिए। उन्होंने 88 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्कों से नाबाद 103 रन बनाए। यह हरमनप्रीत के वनडे करियर का छठा शतक रहा।
हरमनप्रीत अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाने वाली पहली भारतीय कप्तान बन गईं हैं। इससे पहले किसी भी महिला कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक नहीं लगाया था। हरमनप्रीत के वनडे क्रिकेट में अब 6 शतक हो गए हैं।
अब उनसे आगे संयुक्त रूप से केवल मंधाना (7) और मिताली (7) हैं। भारतीय टीम ने अपनी पारी में 325 रन बनाए, जो घरेलू सरजमीं पर उसका सबसे बड़ा स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे।
ऐसे में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्प और वोल्वार्ड्ट ने पारी को संभाला। दिग्गज ऑलराउंडर कप्प ने 85 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। दूसरे छोर से जमकर बल्लेबाजी कर रही वोल्वार्ड्ट ने भी अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।
अच्छी बल्लेबाजी कर रही कप्प 114 रन की पारी खेलकर आउट हुई। वोल्वार्ड्ट ने 135 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान वोल्वार्ड्ट ने वनडे करियर में 4,000 रन पूरे किए। वह इस आंकड़े को छूने वाली दक्षिण अफ्रीका की पहली बल्लेबाज बनी हैं।
कप्प ने अपने वनडे करियर के 3,000 रन पूरे किए। वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस आंकड़े को छूने वाली चौथी बल्लेबाज बनी हैं। उनसे पहले वोल्वार्ड्ट, मिग्नॉन डु प्रीज और लिजेल ली ऐसा कर चुकी हैं।