टी-20 विश्व कप : सॉल्ट और बेयरस्टो ने इंग्लैंड को दिलाई जीत
डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के दूसरे सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इंग्लिश टीम की इस जीत में फिल सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो ने अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टूर्नामेंट की सह-मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 15 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हराया।
जोस बटलर (25 रन) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। मोईन अली 13 रन बनाकर जल्द पवेलियन लौट गए। फिल सॉल्ट ने टीम की पारी संभालते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 47 गेंद पर 5 छक्के और 7 चौके जड़ते हुए नाबाद 87 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान उनका पूरा साथ जॉनी बेयरस्टो ने दिया। बेयरस्टो (नाबाद 48 रन) अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए, उनकी तेज पारी ने वेस्टइंडीज को मैच में बैकफुट पर धकेल दिया। फिल सॉल्ट और बेयरस्टो के बीच नाबाद 97 रनों की साझेदारी इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और मार्क वुड की टीम में वापसी हुई थी। ब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ने वेस्टइंडीज को एक ठोस शुरुआत दिलाई थी।
किंग को बीच में ही मांसपेशियों में खिंचाव आया और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा, निकोलस पूरन ने चार्ल्स के साथ मिलकर पहले अर्धशतकीय साझेदारी की और रोवमन पॉवेल के साथ भी पूरन की साझेदारी पनपी। इन छोटी-छोटी साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने एक अच्छा टोटल सेट किया।
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 181 रन का टारगेट दिया। वेस्टइंडीज से जॉनसन चार्ल्स 38, रोवमेन पॉवेल 36, निकोलस पूरन 36 और शेरफेन रदरफोर्ड नाबाद 28 रन बनाकर आउट हुए। ब्रैंडन किंग 23 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इंग्लैंड से जोफ्रा आर्चर, आदिल रशिद, मोइन अली और लियाम लिविंगस्टोन को 1-1 विकेट मिला।