ग्रीनपार्क में खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश सीरीज का दूसरा टेस्ट
पिछले काफी समय से दरकिनार हो रहे कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 सितंबर से होगा। बीसीसीआई ने घरेलू दौरों के लिए कार्यक्रम का ऐलान किया।

इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर के क्रिकेट फैंस को बड़ी राहत देते हुए भारत-बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। इससे पहले चेन्नई में 19 सितंबर से पहला टेस्ट होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी होगी।
वहीं ग्रीनपार्क स्टेडियम में लगभग 3 साल बाद टीम इंडिया टेस्ट मैच खेलेगी। वैसे पिछले काफी समय से कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम सुर्खियों में था और यहां पर कोई भी मुकाबले नहीं हो रहे थे।
बीसीसीआई की पहली पसंद लखनऊ का इकाना स्टेडियम बना हुआ था, हालिया विवाद के बीच गुरुवार को बीसीसीआई के ऐलान के बाद कानपुर के ग्रीन पार्क को तीन साल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल गई है।
बांग्लादेश का भारत दौरा टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- 19-23 सितंबर 2024, चेन्नई
दूसरा टेस्ट- 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024, कानपुर
टी-20 सीरीज
पहला टी20- 6 अक्टूबर 2024, धर्मशाला
दूसरा टी20- 9 अक्टूबर 2024, दिल्ली
तीसरा टी20- 12 अक्टूबर 2024, हैदराबाद
न्यूजीलैंड का भारत दौरा
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- 16-20 अक्टूबर 2024, बेंगलुरू
दूसरा टेस्ट- 24-28 अक्टूबर 2024, पुणे
तीसरा टेस्ट- 1-5 नवंबर 2024, मुंबई
इंग्लैंड का भारत दौरा
टी-20 सीरीज
पहला टी20 – 22 जनवरी 2025, चेन्नई
दूसरा टी20 – 25 जनवरी 2025, कोलकाता
तीसरा टी20 – 28 जनवरी 2025, राजकोट
चौथा टी20 – 31 जनवरी 2025, पुणे
पांचवां टी20- 2 फरवरी 2025, मुंबई
वनडे सीरीज
पहला वनडे – 6 फरवरी 2025, नागपुर
दूसरा वनडे – 9 फरवरी 2025, कटक
तीसरा वनडे – 12 फरवरी 2025, अहमदाबाद