Trending

टी-20 विश्व कप : भारतीय टीम की जीत में सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान टीम को 47 रन से हराते हुए सुपर-8 में पहली जीत दर्ज की है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में अफगान टीम पूरे ओवर खेलकर 134 रन पर सिमट गई। भारत से अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए।

@ICC/Getty Images

भारत को रोहित शर्मा (8) के रूप में शुरुआती झटका लगा। विराट कोहली (24) और ऋषभ पंत (20) ने पारी को संभाला। मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव (53) और हार्दिक पांड्या (32) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में रहमानुल्लाह गुरबाज (11), हजरतुल्लाह जजई (2) और इब्राहीम जादरान (8) सस्ते में आउट हुए। इसके बाद टीम ने निरंतर विकेट खोए और भारत ने मैच जीता। अफगानिस्तान से अजमतुल्लाह उमरजई ने 26 रन बनाए।

@ICC/Getty Images

जब भारत ने 54 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब सूर्यकुमार क्रीज पर आए। उन्होंने अच्छी रन गति से बल्लेबाजी की और पारी को संभालने का प्रयास किया। सूर्यकुमार ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा संस्करण में उनके बल्ले से निकलने वाली लगातार दूसरी और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 19वीं अर्धशतकीय पारी रखी।

वह 28 गेंदों पर 53 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फारूकी ने अपने 4 ओवर में 33 रन देते हुए 3 विकेट झटके। इस बीच वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 से अधिक विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।

@ICC/Getty Images

उनसे पहले राशिद खान (147), मोहम्मद नबी (95), मुजीब उर रहमान (59) और नवीन उल हक (52) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। फारूकी के 39 मैचों में 18.42 की औसत से 52 विकेट हो गए हैं।

फारूकी ने टी-20 विश्व कप में 5 मैचों में 7.53 की औसत और 6.16 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए हैं। वह किसी एक संस्करण में संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।

उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के अजंता मेंडिस (2012), वनिदू हसरंगा (2022) की बराबरी की है। बता दें कि किसी एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड भी हसरंगा के नाम है, जिन्होंने 2021 में 16 विकेट लिए थे। राशिद ने पंत के रूप में अपना पहला शिकार बनाया।

इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने कोहली (24) और शिवम दुबे (10) को भी अपना शिकार बना लिया। अफगानिस्तान के कप्तान ने पारी में अपने कोटे के 4 ओवरों में 26 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

उनके 90 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6.09 की इकॉनमी रेट के साथ 147 विकेट हो गए हैं। बुमराह ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने 1 ओवर मेडन भी किया। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन बन गया।

उनके नाम 66 मैचों में 18.37 की औसत और 6.36 की इकॉनमी रेट के साथ 82 विकेट हो गए हैं। उनके अलावा अर्शदीप ने 36 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।