Trending
अल्काराज की विंबलडन तैयारियों को झटका, क्वींस क्लब के दूसरे दौर में हार
कार्लोस अल्काराज की विंबलडन की तैयारियों को झटका लगा जब वह क्वींस क्लब टेनिस के दूसरे दौर में जैक ड्रेपर से 6-7, 3-6 से हार गए। ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी ड्रेपर की यह कैरियर की सबसे बड़ी जीत थी। अब उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल से होगा।

विंबलडन से पहले क्वींस फ्रेंच ओपन विजेता अल्काराज का एकमात्र ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट था। अन्य मैचों में इटली के लोरेंजो मुसेत्ती ने ब्रेंडन नकाशिमा को 6-4, 4-6, 6-4 से मात दी। अब उनका सामना ब्रिटेन के वाइल्ड कार्डधारी बिली हैरिस से होगा। वहीं टॉमी पॉल ने अलेजांद्रो ताबिलो को 6-3, 6-4 से हराया।