Trending
यूरो कप : स्पेन नॉकआउट चरण में, इटली को हराया
तीन बार की यूरोपीय विजेता स्पेन ने मौजूदा चैम्पियन इटली को 1-0 से हराकर यूरो फुटबॉल चैंपियनशिप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई। रिकार्डो कालाफियोरी के 55वें मिनट में किये गए आत्मघाती गोल से स्पेन को जीत तोहफे में मिली। स्पेन ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

इटली कोच लूसियानो स्पालेत्ती ने हार के बाद कहा ,‘‘ वे जीत के हकदार थे। हम मैच में कभी थे ही नहीं। प्रदर्शन में काफी अंतर था।
स्पेन पिछले तीन विश्व कप से जल्दी बाहर होता आया है। पिछली यूरो चैंपियनशिप में उसे इटली ने सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हराया था। ग्रुप सी के मैच में इंग्लैंड ने डेनमार्क से 1-1 से ड्रॉ खेला। सर्बिया और स्लोवेनिया का मैच भी 1-1 से ड्रॉ रहा।