Trending

कोपा अमेरिका : अर्जेंटीना की जीत में मेस्सी ने निभाई सूत्रधार की भूमिका

मौजूदा विजेता अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका फुटबॉल में अपने अभियान का आगाज कनाडा को 2- 0 से हराकर किया और दोनों गोल में लियोनेल मेस्सी ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। उन्होंने 49वें मिनट में जूलियन अल्वारेज को गेंद दी, जिन्होंने पहला गोल किया।

@copaamerica

88वें मिनट में लौटारो मार्तिनेज के गोल में सहायक की भूमिका निभाई। अर्जेंटीना 2021 कोपा अमेरिका और 2022 विश्व कप के बाद लगातार तीसरा बड़ा खिताब जीतने की कोशिश में है। अमेरिका में दूसरी बार दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल की यह सबसे बड़ी चैंपियनशिप हो रही है।

मेस्सी का यह 35वां मैच था और उन्होंने चिली सर्जियो लिविंगस्टोन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1941 से 1953 के बीच 34 कोपा अमेरिका मैच खेले थे। अर्जेंटीना का सामना मंगलवार को चिली से न्यूजर्सी में होगा। 29 जून को मियामी गार्डंस में उसे पेरू से खेलना है।

कनाडा कंसास सिटी में मंगलवार को पेरू से और 29 जून को ओरलैंडो में चिली से खेलेगी। अमेरिका के 14 स्टेडियम में यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसमें दक्षिण अमेरिका की दस टीमें भाग ले रही हैं।