Trending
एफसी गोवा से जुड़े जम्मू-कश्मीर के डिफेंडर मुहम्मद हम्माद
एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग के आगामी सत्र के लिए डिफेंडर मुहम्मद हम्माद के साथ करार करने का ऐलान किया। यह पहली बार है जब जम्मू कश्मीर का यह खिलाड़ी आईएसएल में खेलेगा। वह एफसी गोवा में शामिल होने वाले राज्य के पहले खिलाड़ी है।

श्रीनगर के रहने वाले हम्माद ने 2015 में लोनस्टार कश्मीर एफसी के साथ अपने सीनियर करियर की शुरुआत की। इसके दो सत्र के बाद वह आई-लीग में रीयाल कश्मीर के लिए खेले। पिछले सत्र में उन्हें आई लीग के ‘सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर’ के लिए प्रतिष्ठित ‘जरनैल सिंह पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
उन्होने जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ मैं गोवा एफसी का प्रतिनिधित्व करने और आईएसएल में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हूं। यह अवसर मेरे लिए बहुत मायने रखता है और एफसी गोवा से जुड़ने वाला अपने क्षेत्र का पहला खिलाड़ी बनना गर्व का क्षण है।