Trending

आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार हार्दिक बने प्लेयर ऑफ द मैच

जिस खिलाड़ी के प्रदर्शन और कप्तानी की आलोचना आईपीएल 2024 में हो रही थी, उसी खिलाड़ी की हर कोई तारीफ कर रहा है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए वैल्यूएबल प्लेयर बने हैं।

हार्दिक बल्ले से ही नहीं, गेंद से छाप छोड़ रहे हैं और फिर से साबित कर रहे हैं कि वह टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं। हार्दिक ने पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतनें में सफलता हासिल की है। 2016 से वे आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे हैं, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड का इंतजार खत्म हुआ है।

साभार : गूगल

हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मैच में बांग्लादेश की हवा निकाल दी। पहले तो उन्होंने 27 गेंदों में तूफानी अंदाज में अर्धशतक पूरा किया और गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी झटका।

इसी प्रदर्शन के लिए हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के मैच में हार्दिक का ये पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है।

हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले भी अर्धशतक जड़ा था, न उस मैच में उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला था। विश्व कप में भी वे ऐसे हासिल नहीं कर पाए। इस मैच में हार्दिक ने 27 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों से अर्धशतक पूरा किया था।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार्दिक ने कहा, “हमने वाकई बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है। सबसे बढ़कर हमने एक साथ मिलकर अपनी योजनाओं को अंजाम दिया है।

मुझे एहसास हुआ कि बल्लेबाज हवा का इस्तेमाल करना चाहते थे, मैंने सुनिश्चित किया कि मैं उन्हें हवा के बहाव वाली जगह पर मौका ना दूं, यह बल्लेबाज के तौर पर एक कदम आगे रहने के बारे में था। एक समूह के तौर पर कई जगहों पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, लगातार विकेट खोना ऐसी चीज है जिसे हम सुधार सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

मैं देश के लिए खेलने के लिए भाग्यशाली रहा हूं, मुझे अजीब सी चोट लगी थी, मैं वापसी करना चाहता था, भगवान की कुछ और ही योजना थी। मैं राहुल (द्रविड़) सर से बात कर रहा था, और उन्होंने कहा: किस्मत उन लोगों को मिलती है जो कड़ी मेहनत करते हैं और यह बात मेरे साथ लंबे समय तक रही।