Trending

यूरो 2024 : रोमानिया के खिलाफ बेल्जियम की जीत

पहले मैच में स्लोवाकिया से हारने के सदमे से उबरते हुए बेल्जियम ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के मैच में शनिवार को रोमानिया को 2- 0 से हराया। यूरी टियेलेमेंस ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया, केविन डि ब्रूइने ने दूसरे हाफ में दूसरा गोल दागा।

@euro2024

बेल्जियम के राजा फिलीप और रानी मथिल्डे मैच देखने के लिये पहुंची थी। दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम 2022 विश्व कप से ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी।

इस जीत के बाद ग्रुप ई की चारों टीमों के तीन तीन अंक है और बुधवार को उन्हें आखिरी ग्रुप मैच खेलना है। बेल्जियम का सामना यूक्रेन से और रोमानिया का स्लोवाकिया से होगा।