Trending

बर्लिन लेडीज ओपन टेनिस : जेसिका पेगुला चैंपियन

जेसिका पेगुला ने आखिर तक हार न मानने के अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश करते हुए पांच मैच प्वाइंट बचाकर बर्लिन लेडीज ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

@wta

इस अमेरिकी खिलाड़ी ने फाइनल में अन्ना कलिन्स्काया को 6-7 (0), 6-4, 7-6 (3) से हराया। पेगुला का इस वर्ष का यह पहला और करियर का पांचवा डब्ल्यूटीए खिताब है।

ग्रास कोर्ट पर अपने करियर का पहला खिताब जीतने वाली पेगुला ने कहा, ‘‘मैंने इस सप्ताह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया तथा ग्रास कोर्ट पर अच्छा खेल दिखाने वाली खिलाड़ियों को हराया।

फाइनल में करीबी मैच में जीत दर्ज करना शानदार रहा। पेगुला ने इससे पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कोको गॉफ को हराया था।