Trending

यूरो 2024 : अल्बानिया के खिलाफ स्पेन की जीत

पूरी टीम बदलने के बावजूद स्पेन ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के मैच में अल्बानिया को 1-0 से हराया। नॉकआउट चरण में पहले ही प्रवेश कर लेने के बाद स्पेन कोच लुईस डे ला फुऐंते ने शुरूआती टीम में दस बदलाव किये।

@euro2024

स्पेन ने 2008 के बाद पहली बार ग्रुप चरण के तीनों मैच जीते। स्पेन ने 2008 में खिताब जीता था। स्पेन के लिये 13वें मिनट में फेरान टोरेस ने गोल किया और स्टॉपेज टाइम में गोलकीपर डेविड राया ने गोल बचाया। पूरे ग्रुप चरण में स्पेन ने एक भी गोल नहीं गंवाया।

ग्रुप बी से इटली ने क्रोएशिया से 1-1 से ड्रॉ खेलकर अगले चरण में जगह बनाई। अल्बानिया बाहर हो चुकी है जिसे एक ड्रॉ की ही जरूरत थी। स्पेन को अंतिम 16 का मैच रविवार को कोलोन में खेलना है।