यूरो चैंपियनशिप : लुका मोडरिच गोल करने वाले उम्रदराज फुटबॉलर
अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे क्रोएशिया के लुका मोडरिच ने इटली के खिलाफ गोल किया तो वह यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और उन्हें प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार भी मिला, वह इसका जश्न मनाने के मूड में नहीं थे। इटली के मात्तिया जाकानी ने स्टॉपेज टाइम के आठवें मिनट में गोल कर दिया। इससे क्रोएशिया की नॉकआउट चरण में पहुंचने की राह कठिन हो गई है।
अब उसे दूसरे मैचों के नतीजे पक्ष में आने की दुआ करनी होगी। मोडरिच ने 55वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागा। इससे पहले यह रिकॉर्ड आस्ट्रिया के इविका वास्टिक के नाम था जिन्होंने यूरो 2008 में पोलैंड के खिलाफ गोल किया तब वह 38 वर्ष 257 दिन के थे।
क्रोएशिया के लिये 2006 में डेब्यू करने वाले मोडरिच 178 मैच खेल चुके हैं। उन्हें 2018 में बलोन डिओर पुरस्कार भी मिला था।