Trending
ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी के विदेश शिविर पर लगी मुहर
पेरिस ओलंपिक से पहले चेक गणराज्य में कोच डेविड कोस्टेलेकी के साथ अभ्यास के ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी के अनुरोध को खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल ने मंजूरी दे दी।

एमओसी ने चेक गणराज्य के बाद फ्रांस में अभ्यास शिविरों के दौरान उनके निजी कोच के खर्च के लिये मंजूरी दी। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के तहत उनके हवाई किराये, निशानेबाजी उपकरण, रहने और स्थानीय परिवहन का खर्च वहन किया जायेगा।
बैठक में एमओसी ने लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर का सर्जरी के बाद दोहा में 28 दिन का रिहैबिलिटेशन (स्वास्थ्य लाभ) में सहायता का अनुरोध भी मान लिया।
साथ ही ओलंपिक जा रहे निशानेबाजों अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू का जर्मनी में जुलाई में रैपिड फायर कप में भाग लेने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।