Trending

टी-20 विश्व कप : बांग्लादेश पर जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में

टी-20 विश्व कप के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश टीम को डक वर्थ लुईस नियम से 8 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115/5 का स्कोर बनाया। बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रन का नया लक्ष्य मिला।

@ICC/Getty Images

जवाब में बांग्लादेश लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। अफगानिस्तान की धीमी शुरुआत रही और टीम ने पावरप्ले के बाद बिना विकेट गिरे 27 रन बनाए। बांग्लादेशी गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने रहमानुल्लाह गुरबाज ने 43 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश से रिशाद हुसैन ने 3 विकेट लिए और विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। जवाब में बांग्लादेश ने 23 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खोए। लिटन दास ने संघर्ष किया, पूरी टीम 105 पर सिमट गई।

@Associated Press

गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर गुरबाज ने 55 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने इब्राहिम जादरान (18) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की।

मौजूदा संस्करण में उन्होंने 7 पारियों में 40.14 की औसत और 126.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 281 रन बनाए हैं। वह फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रिशाद ने अपने 4 ओवर में 26 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उनके नाम टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट हैं।

उन्होंने शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2021 में 11 विकेट लिए थे। लेग स्पिनर के नाम मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट हैं।

@AFP/Getty Images

उन्होंने 7 मैचों में 13.85 की अविश्वसनीय औसत और 7.76 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए। छोटे से लक्ष्य का बचाव करते हुए राशिद ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज सौम्य सरकार (10) को बोल्ड करते हुए अपना पहला शिकार बनाया। उन्होंने तौहीद हृदोय (14) का विकेट लिया।

उन्होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर महमूदुल्लाह (6) और रिशाद (0) के विकेट चटकाए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 23 रन देते हुए ये 4 विकेट लिए। वह अफगान टीम से सबसे सफल गेंदबाज रहे।

राशिद 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड के टिम साउथी (164) ही सिर्फ ऐसा कर चुके हैं। उनके नाम 92 मैचों में 14.04 की औसत और 6.07 की इकॉनमी रेट के साथ 152 विकेट हो गए हैं। इस बीच उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है।

बता दें कि राशिद ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज 2015 में किया था। लिटन ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर संभाले रखा।

अफगान टीम की कसी हुई गेंदबाजी के बीच उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें दूसरे छोर से किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सौम्य सरकार के साथ 25 रन की साझेदारी की।