Trending

महिला वनडे रैंकिंग : मंधाना चौथे व हरमनप्रीत नौंवे पायदान पर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी की महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान आगे नौवें स्थान पर आ गई, उपकप्तान स्मृति मंधाना एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गई।

साभार : गूगल

मंधाना के 738, हरमनप्रीत के 648 रेटिंग अंक हैं। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन मैच की सीरीज में 343 रन बनाकर शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाए रखी। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने शीर्ष रैंकिंग हासिल करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

वह तीन पायदान चढकर दूसरे स्थान पर आ गई है तथा इंग्लैंड की नंबर एक बल्लेबाज नैट साइवर ब्रंट से केवल 16 अंक पीछे है। दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज के तीनों मैच में हार गया था, वोलवार्ट ने दूसरे मैच में नाबाद 135 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर है। उनके 671 रेटिंग अंक हैं।