Trending

दो साल के लिए बढ़ा ईस्ट बंगाल के डिफेंडर हिजाजी मेहर का अनुबंध

जोर्डन के डिफेंडर हिजाजी मेहर ने ईस्ट बंगाल एफसी के साथ अनुबंध को दो साल के लिए बढ़ाया है। इस इंडियन सुपर लीग फुटबॉल क्लब ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी 2023 में टीम से जुड़ा था और तब से टीम की रक्षापंक्ति का अहम सदस्य है।

@eastbengalfootballclub

इंडियन सुपर लीग में क्लब की जीत के दौरान मेहर को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में दो गोल भी किए। जोर्डन के मेहर ने क्लब से जारी बयान में कहा, ‘‘ईस्ट बंगाल मेरे दिल में एक खास जगह रखता है। मैंने इस बेहतरीन क्लब के साथ कई खास पल बिताए हैं और मैं महसूस कर सकता हूं कि प्रशंसक मुझे कितना प्यार करते हैं।