आईएएस सुहास एलवाई ने पहना वर्ल्ड नंबर वन पैरा शटलर का ताज
दुनिया के नंबर वन पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी उत्तर प्रदेश खेल विभाग में सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई बन गए हैं. पेरिस में अगले महीने होने वाले पैरा ओलंपिक से पहले सुहास के खाते में जुड़ी यह सफलता उनको इस बार स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित करेगी.

भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम ने ग्लासगो, स्कॉटलैंड में चार देशों के पैरा बैडमिंटन अंतर्राष्ट्रीय स्तर 1 में 14 पदक जीते थे. प्रतियोगिता 19 से 23 जून तक थी. इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सचिव खेल एवं युवा कल्याण सुहास एलवाई ने अपने वर्ग की स्पर्धा में रजत पदक जीता था.
पैरा ओलंपिक में रजत पदक, पैरा एशियाड में स्वर्ण विजेता व बीडब्लूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण विजेता सुहास एलवाई अगले महीने आयोजित होने वाले पेरिस पैरालंपिक में भाग लेंगे जहां इस बार उनके स्वर्ण जीतने की उम्मीद है।
सुहास ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है कि, आखिरकार मैं दुनिया में नंबर वन बन गया.
वर्तमान रेटिंग को शेयर करते हुए खुशी हो रही है. यह रैंकिंग आज ही घोषित की गई हैं. बता दें कि फ्रांस के लुकास मजूर इससे पहले दुनिया में नंबर वन बैडमिंटन प्लेयर थे. सुहास के बाद दूसरे नंबर पर हैं.