बैडमिंटन जूनियर एशिया टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित
राष्ट्रीय सीनियर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली तन्वी शर्मा 28 जून से इंडोनेशिया के योग्यकर्ता में खेले जाने वाली बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी।

जूनियर राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियन प्रणय शेट्टीगर और महाराष्ट्र की अलीशा नाइक, शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय जूनियर ध्रुव नेगी और नव्या कंडेरी जैसे खिलाड़ी भी 18 सदस्यीय टीम में हैं। भारत को इस मिश्रित टीम चैंपियनशिप में इंडोनेशिया, वियतनाम और फिलिपींस के साथ ग्रुप सी में रखा गया है।
भारतीय टीम
पुरुष एकल: प्रणय शेट्टीगर, ध्रुव नेगी, रौनक चौहान और प्रणव राम एन
पुरुष युगल: अर्श मोहम्मद/संस्कार सारस्वत और भार्गव राम अरिगेला/विश्व तेज गोब्बुरू
महिला एकल: तन्वी शर्मा, नव्या कंडेरी, अलीशा नाइक और आदर्शिनी श्री एनबी
महिला युगल: गायत्री रावत/मनसा रावत और नव्या कंडेरी/रेशिका यू
मिश्रित युगल: भार्गव राम अरिगेला/वेन्नाला के और वंश देव/श्रावणी वालेकर।